Crime News / आपराधिक ख़बरे

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हर्ष फायरिंग का वीडियो, सिधारी पुलिस ने लाइसेंसी डीबीबीएल गन कब्जे में ली

आजमगढ़। सोशल मीडिया पर वायरल हुए हर्ष फायरिंग के वीडियो का संज्ञान लेते हुए सिधारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में एक युवक लाइसेंसी दो नाली बंदूक से फायरिंग करता दिखाई दे रहा था। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लाइसेंसी डीबीबीएल गन को कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक मृत्युंजय सिंह की तहरीर पर थाना सिधारी में मु0अ0सं0 323/2026, धारा 30 आयुध अधिनियम-1959 के तहत अभिनव सिंह उर्फ मंटू पुत्र जयप्रकाश सिंह, निवासी ग्राम तिवारीपुर, थाना सिधारी, के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने शस्त्र धारक जयप्रकाश सिंह पुत्र मातवर सिंह, उम्र करीब 52 वर्ष, निवासी सिधारी, के लाइसेंसी असलहे को कब्जे में लिया। बरामद शस्त्र लाइसेंसी डीबीबीएल गन, शस्त्र संख्या DBBL-357 और लाइसेंस संख्या 853/18 बताई गई है।

बेटे ने लाइसेंसी असलहे से की हर्ष फायरिंग

पूछताछ में शस्त्र धारक जयप्रकाश सिंह ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उनके लाइसेंसी असलहे से उनके पुत्र अभिनव सिंह द्वारा हर्ष फायरिंग की गई थी।

पुलिस ने बताया कि संबंधित अभियोग जमानतीय होने के कारण शस्त्र धारक जयप्रकाश सिंह को धारा 35(3) बीएनएसएस की नोटिस तामील कराते हुए नियमानुसार अवमुक्त कर दिया गया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

पुलिस टीम रही शामिल

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बालेन्द्र कुमार यादव तथा हेड कांस्टेबल भाष्करानन्द सिंह, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ शामिल रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh