Politics News / राजनीतिक समाचार

संगठन सृजन अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक 11 अगस्त को होगी

देवरिया ।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी 11 अगस्त 2026 को दिन में सुबह 11 बजे टाउन हॉल स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की जाएगी। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नामित पर्यवेक्षक श्री भईया जी पवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' ने जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों, फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों, विभिन्न विभागों के अध्यक्ष/चेयरमैन एवं समस्त पदाधिकारियों सहित जनपद के सभी कांग्रेसजनों से बैठक में समय से उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

उक्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्रा ने दी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh