कैप्टन अंशुमान सिंह अमर रहे के नारों से गूंज उठा तेलिया कला का प्रांगण
देवरिया।बरहज तहसील क्षेत्र के तेलिया कला में चल रहे मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जो 15 अप्रैल से प्रारंभ होकर आज फाइनल मैच सतराव और तेलिया कला के बीच में खेला गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस की प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह रहे। दोनों टीमों से परिचय प्राप्त किया और क्रिकेट मैच का शुभारंभ किया।
उद्घाटन समारोह पर बोलते हुए रवि प्रताप सिंह ने कहा कि जब आज के समय में नवयुवक मोबाइल में पब और कंप्यूटर पर खेल रहे हैं ऐसे समय में इस क्रिकेट खेल का महत्व अधिक बढ़ जाता है ग्रामीण अंचलों से ही निकलकर हम सभी के बीच से युवा साथी प्रदेश और देश में क्रिकेट के माध्यम से अपना नाम रोशन कर रहे हैं आज के नौजवानों के लिए यह खेल प्रेरणा का स्रोत है आगे उन्होंने कहा कि देश की और दिशा और दशा युवाओं के कंधों पर ही है खेल भावना व्यक्ति को मजबूत एवं समर्पण का बोध कराती है युवा ही देश की धरोहर है ।
क्रिकेट के मैदान में अमर शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह अमर रहे के नारों से गूंज उठा और युवाओं के अंदर नई उमंग उत्साह का आगाज हुआ।
क्रिकेट मैच के समापन पर मुख्य अतिथि द्वारा विजेता विजेता टीम को पुरस्कार वितरित किया गया मुख्य अतिथि द्वारा युवाओं के मंगल में भविष्य की कामना की गई।






















































Leave a comment