एसपी ने देर शाम घोसी कोतवाली का औचक निरीक्षण के साथ नगर में किया पैदल मार्च।
घोसी। मऊ। एसपी कमलेश बहादुर ने घोसी नगर पहुंच कर सीओ के साथ मझवारा मोड़ से लेकर कोतवाली तक पैदल मार्च कर सड़क पर यातायात व्यवस्था की जानकारी प्राप्त करने के साथ कोतवाली पहुंच कर कार्यालय के साथ महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया। साफसफाई के साथ अभिलेखों के रखरखाव को लेकर आवश्यक निर्देश दिया।
एसपी कमलेश बहादुर सोमवार की देर शाम को घोसी नगर के मझवारामोड़ पहुंच कर सीओ जितेंद्र सिंह तथा कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह आदि के साथ मझवारा मोड़ से पैदल चलकर सड़क के दोनों तरफ का निरीक्षण करते हुए तथा यातायात व्यवस्था, पटरियों पर अतिक्रमण आदि को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कोतवाली पहुंच कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिसर में रखे वाहनों, मेस आदि में साफसफाई को लेकर और सुधार का निर्देश दिया।परिसर बने बैरिको के निरीक्षण में निर्देशित किया कि गर्मी को देखते हुए पीने के पानी, पंखों आदि की समुचित व्यवस्था रहे। आने वाले फरियादियों, आगंतुकों के लिए बैठने की व्यवस्था के साथ पेयजल आदि की व्यवस्था रहे। महिला हेल्प डेस्क के निरीक्षण के दौरान प्राप्त शिकायतों, के साथ अभिलेखों का विधिवत निरीक्षण करने के साथ वहां उपस्थित महिला आरक्षी से संवाद कर जानकारी प्राप्त किया। कार्यालय के निरीक्षण के दौरान अपराध रजिस्टर, एचएस रजिस्टर, प्रभावी कार्यवाही रजिस्टर आदि के निरीक्षण करने के साथ रखरखाव को लेकर और जागरूक रहने की बात कही। कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह एवं एसआई को निर्देशित किया कि लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में तेजी साथ अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करें। कहा कि त्योहारों, जयंतीसमारोह को लेकर आप सभी जागरूक रहे। लोगों के साथ मधुर व्यवहार करें। अफवाहबाजों पर सख्त कार्रवाई करते रहे। इस अवसर पर कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह, एसआई सूरज सिंह, विजय शंकर,प्रकाश सिंह, शुभम त्रिपाठी, हरेंद्र कुशवाहा, अशोक सिंह, दिनेश यादव, राजेश्वर पांडेय, यशोदा चौधरी, ऋचा सोनी आदि रहे।



























































Leave a comment