लेखपाल पर हमले के विरोध में संघ ने सौंपा ज्ञापन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
देवरिया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की उपशाखा सलेमपुर ने बुधवार को तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर लेखपाल पर हुए हमले के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
संघ द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि 17 जून 2026 को लेखपाल ओमप्रकाश कुशवाहा ग्राम समाज की भूमि की पैमाइश एवं सीमांकन कार्य के लिए मौके पर गए थे। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया तथा मारपीट की। घटना में लेखपाल को चोटें आईं और सरकारी कार्य भी बाधित हुआ।
लेखपाल संघ ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि इससे तहसील क्षेत्र के सभी लेखपालों में आक्रोश व्याप्त है। संघ ने प्रशासन से मांग की है कि मामले में नामजद एवं अन्य आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए तथा उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन पर संघ के पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर करते हुए चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो लेखपाल संघ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


























































Leave a comment