विशाल सैनी आत्महत्या मामला, एडीसीपी प्राची सिंह को मिली क्लीन चिट - लखनऊ
लखनऊ : पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए महिला आईपीएस अधिकारी प्राची सिंह से विशाल सैनी आत्महत्या मामला मामले पर जवाब मांगा था। वहीँ महिला आईपीएस प्राची सिंह के जवाब के बाद पुलिस कमिश्नर डी.के ठाकुर ने विशाल सैनी मामले में प्रेस नोट जारी कर महिला आईपीएस प्राची सिंह को दी क्लीन चिट। पुलिस कमिश्नरेट ने प्राची सिंह को क्लीन चिट देते हुए कहा है कि मृतक विशाल सैनी स्पा सेण्टर से गिरफ्तार हुआ था और मृतक के पास से आपत्तिजनक वास्तु भी बरामद हुई थीं और उसके खिलाफ अनैतिक देह व्यापार की धारा में मुकदमा दर्ज क्र जेल भेजा गया था।
आत्महत्या करने वाले विशाल सैनी ने लखनऊ में तैनात महिला आईपीएस एवं एडिशनल डीसीपी नॉर्थ प्राची सिंह पर सेक्स रैकेट के झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाते हुए हसनगंज में विवेकानंद रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन के आगे कूदकर दी थी जान। वहीँ आत्महत्या की खबर और सुसाइड नोट वायरल होने के बाद से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में हलचल मच गई थी।






















































Leave a comment