Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पीएनबी के 132वें स्थापना दिवस पर मृतक आश्रित को मिला ₹2 लाख का चेक

बिलरियागंज (आजमगढ़)। पंजाब नेशनल बैंक की जयराजपुर शाखा में बैंक का 132वां स्थापना दिवस सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक आश्रित मीना देवी को ₹2 लाख की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद शाखा में पहुंचे ग्राहकों का पुष्प एवं चॉकलेट देकर स्वागत कर आभार व्यक्त किया गया।
शाखा प्रबंधक अजय कुमार ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक देश का पहला स्वदेशी बैंक है, जिसकी स्थापना स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय द्वारा की गई थी। उन्होंने कहा कि बैंक वर्तमान में प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में शामिल है और लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है।इस अवसर पर बैंक अधिकारियों ने सरकार एवं बैंक द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके लाभ पर प्रकाश डाला।
बताया गया कि मृतक आश्रित मीना देवी के भाई की लंबी बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। वह परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे, जिससे घर की आर्थिक स्थिति गंभीर हो गई थी जिन्हें बैंक की योजना के तहत सहायता प्रदान की गयी।कार्यक्रम में सुधांशु, हिमांशु शर्मा, विपिन शर्मा, सहायक कर्मचारी विजय राणा, धनंजय यादव, सुनील कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh