गुरु शिष्य संबंध हुआ शर्मशार इंटर कॉलेज के क्लर्क पर छात्रा से उत्पीड़न का आरोप फोन कॉल के जरिए दबाव और अनुचित संबंध बनाने की कोशिश का आरोप
आजमगढ़। गुरु-शिष्य संबंध भारतीय समाज में सबसे पवित्र और सम्मानजनक माना जाता है, जहां शिक्षक को मार्गदर्शक और छात्र को उसका अनुयायी समझा जाता है, लेकिन जब इसी संबंध की मर्यादा टूटती है, तो न केवल एक छात्रा का विश्वास टूटता है, बल्कि पूरी शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला आजमगढ़ के तहबरपुर क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा ने विद्यालय के ही एक कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा का कहना है कि आरोपी उसे फोन कर बातचीत के लिए मजबूर करता था और आपत्तिजनक तरीके से व्यवहार करते हुए उस पर अनुचित संबंध बनाने का दबाव डालता था। इस घटना ने न केवल छात्रा को मानसिक रूप से परेशान किया, बल्कि शिक्षा संस्थानों की गरिमा को भी ठेस पहुंचाई है। तहबरपुर थाना क्षेत्र में एक इंटर कॉलेज की छात्रा द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद पुलिस ने आरोपी क्लर्क के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला राष्ट्रीय इंटर कॉलेज तहबरपुर से जुड़ा है, जहां 12वीं की एक छात्रा ने विद्यालय के ही कर्मचारी वीरेंद्र राय उर्फ लूलूर राम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।पीड़िता द्वारा थाना तहबरपुर में दी गई तहरीर के अनुसार, आरोपी क्लर्क उसे फोन कॉल के माध्यम से बार-बार बातचीत करने के लिए दबाव बनाता था। छात्रा का आरोप है कि वह उससे गर्लफ्रेंड की तरह बात करने को कहता था और अनुचित संबंध बनाने के लिए मानसिक दबाव डालता था। इस व्यवहार से परेशान होकर छात्रा ने इसकी शिकायत पुलिस से की। छात्रा ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि उसके पास आरोपी की बातचीत की रिकॉर्डिंग भी मौजूद है, जिसे वह साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत कर सकती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बावत तहबरपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गयी है।
























































Leave a comment