Crime News / आपराधिक ख़बरे

घर पर चढ़कर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तारः अवैध तमंचा बरामद, पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में*

घोसी।मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के सोहड गांव में घर पर चढ़कर फायरिंग और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
 पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत की गई। क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र सिंह के निर्देशन में थाना घोसी प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय थी।
घटना 7 अप्रैल 2026 की रात की है। ग्राम सोहड निवासी राकेश सिंह के घर पर कुछ लोगों ने चढ़कर फायरिंग और तोड़फोड़ की थी। पीड़ित की तहरीर पर थाना घोसी में कई नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले की जांच के दौरान पुलिस को 13 अप्रैल 2026 की सुबह मुखबिर से  मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने धरौली मोड़ हाईवे के पास से आरोपी मयंक सिंह 19 वर्ष को गिरफ्तार किया। मयंक सिंह रामपुर खजुरही थाना घोसी का निवासी है।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से एक अदद तमांचा 315 बोर व 2 अदद कारतूस बरामद हुए। इस बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत एक अलग मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आरोपी को संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh