Accidental News / दुर्घटना की खबरें

तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, दो महिलाएं घायल

मऊ । मोहम्दाबाद।मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कुत्तुबपुर गांव के पास कोपागंज–मुहम्मदाबाद गोहना मुख्य मार्ग पर सोमवार दोपहर करीब तीन बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार चार पहिया अल्टो कार ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई, जबकि उसमें सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, कोपागंज से मुहम्मदाबाद गोहना की ओर जा रहे ई-रिक्शा में चालक 54 वर्षीय अलगू निवासी फैजुल्लापुर तथा सवारियां 36 वर्षीय पूजा पत्नी पुजारी निवासी खूंखुन्दवा और 24 वर्षीय बंदना पत्नी अर्जुन निवासी सैदपुर सवार थीं। जैसे ही ई-रिक्शा कुत्तुबपुर के पास पहुंचा, सामने से आ रही तेज रफ्तार अल्टो कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल मऊ पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान ई-रिक्शा चालक अलगू की मौत हो गई। वहीं दोनों घायल महिलाओं का इलाज जारी है। उधर, हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फरार चालक की तलाश की जा रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh