घोसीतहसील एवं कोतवाली में अम्बेडकर जयंती के अवसर पर अधिकारियों,कर्मचारियों ने ली संविधान रक्षा की शपथ।
घोसी। मऊ। घोसी तहसील के प्रांगण एसडीएम अशोककुमारसिंह तथा कोतवाली में सीओ जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में डा भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संविधान की रक्षा करने की शपथ लिया गया।
तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के चित्र पर एसडीएम अशोककुमारसिंह, नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा, स्टोनो विपिन कुमार, रीडर आशुतोष कुमार, अधिवक्ता अनिल कुमार मिश्रा , कानूनगो मतीन, सुधाकर,लेखपाल संघ अध्यक्ष अरविंद पांडेय, अभिषेक, आदि ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ संविधान की रक्षा करने की बात कही।
एसडीएम अशोककुमारसिंह ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जी का जीवन देश समाज, वंचितों जरूरतमंदों के लिए समर्पित रहा। संविधान की रक्षा का प्रण लेना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कोतवाली में सीओ जितेंद्र सिंह कोतवालएवं प्रमेन्द्रकुमारसिंह ने हमराहियों के साथ बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। सीओ जितेंद्र सिंह ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों,,कर्मचारियों को संविधान की रक्षा, देश के प्रति समर्पण आदि की शपथ दिलाई। साथ ही वंचितों, महिलाओं आदि के साथ सम्मान करने की बात कही।
कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के बताए रास्ते पर चलते हुए लोगों की मदद करना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह, महिला एसआई यशोदा चौधरी,ऋचा सोनी,एसआई सूरज सिंह, विजय शंकर, प्रकाश सिंह, शुभम त्रिपाठी, राजेश्वर पांडेय, हरेंद्र कुशवाहा, अशोक सिंह, आदि उपस्थित रहे।




















































Leave a comment