रालोद ने धूमधाम से मनाया बाबा साहब आंबेडकर की जयंती
दीदारगंज -आजमगढ़ ।मंगलवार को आजमगढ़ के परानापुर में राष्ट्रीय लोकदल के तत्वावधान में भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव आम्बेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में धूमधाम से पार्टी जनों की उपस्थिति में मनाया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी जनों ने बाबा साहब डॉ भीमराव आम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए इस अवसर पर रालोद जिलाध्यक्ष चंद्र मोहन सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब ने समाज के सबसे निचले तबके के उत्थान के लिए जब पूरा देश सो रहा था तब वे जागकर दलितों को शिक्षित बनो संगठित बनों संघर्ष करो का मूल मंत्र दे रहे थे। कार्यक्रम को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पतिराम यादव, प्रदेश सचिव धीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ नेता तेज बहादुर सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश यादव प्रदेश सचिव युवा लोक दल ने किया।इस अवसर पर मोहम्मद अकमल, शहाबुद्दीन,फिरोज अख्तर,सतीश सिंह,अशोक कुमार यादव,जय प्रकाश यादव एडवोकेट, डा पृथ्वी राज सिंह, मोहम्मद सफदर खान आदि उपस्थित थे।

























































Leave a comment