फूलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तमंचा और चापड़ बरामद, जनभावनाओं से खिलवाड़ और अवैध शस्त्र रखने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
आजमगढ़। जनभावनाओं व सामाजिक आस्था से खिलवाड़ करने तथा अवैध शस्त्र रखने के मामले में फूलपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त विपिन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक बड़ा चापड़ बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 12 अप्रैल 2026 को वादी गौतम प्रसाद, निवासी लाहीडीह (थाना फूलपुर) ने तहरीर देकर बताया कि 11 अप्रैल की रात लगभग 10 बजे लाहीडीह बाजार में चाय की दुकान के पास लगे बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र एवं दो झंडों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे सामाजिक भावनाएं आहत हुईं। इस सूचना पर थाना फूलपुर में मु0अ0सं0 135/2026, धारा 299 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव को सौंपी गई।
जांच के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसके पास से एक अवैध तमंचा एवं एक बड़ा चापड़ बरामद हुआ। इस पर थाना फूलपुर में मु0अ0सं0 137/2026, धारा 3/25 एवं 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत एक अन्य मुकदमा पंजीकृत किया गया।
13 अप्रैल 2026 को उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव मय पुलिस टीम क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान सूचना के आधार पर वांछित अभियुक्त को सदरपुर बरौली से कस्बा फूलपुर की ओर जाने वाले तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। सुबह 10:10 बजे उसे विधिक प्रक्रिया के तहत हिरासत में लिया गया।
पुलिस का बयान
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। साथ ही सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।























































Leave a comment