Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मिर्जापुर में अधिवक्ता की हत्या से मऊ में आक्रोश, घोसी में ज्ञापन सौंपा और शोक सभा आयोजित

मऊ।घोसी। मिर्जापुर में अधिवक्ता राजीव कुमार की दिनदहाड़े हत्या से मऊ जनपद के अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मऊ के अध्यक्ष दिनेश राय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने एसडीएम अशोक कुमार सिंह के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने मांग की कि हत्या के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। साथ ही मृतक अधिवक्ता के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 20 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। अधिवक्ताओं ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को शीघ्र लागू करने की भी मांग उठाई।
इस दौरान जनार्दन यादव, रफ़ीउल्लाह खान, रामानंद, अहमदुल्ला, विपुल राय, सतीश कुमार पाण्डेय, उमाशंकर उपाध्याय, पूर्व महामंत्री जय प्रकाश यादव एवं वर्तमान महामंत्री जयहिंद सिंह सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।
इसी क्रम में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मऊ और घोसी तहसील बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में घोसी तहसील परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में मिर्जापुर में अधिवक्ता राजीव कुमार की हत्या, पूर्व सांसद हरिनरायन राजभर, मशहूर गायिका आशा भोसले तथा घोसी तहसील में कार्यरत अमीन के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन विपुल राय ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता और तहसील कर्मचारी मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh