Latest News / ताज़ातरीन खबरें
आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर उपजिलाधिकारी लालगंज ने बूथों का किया निरीक्षण
लालगंज आजमगढ़ उप जिलाधिकारी पंकज कुमार श्रीवास्तव द्वारा पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए दिन बुधवार को कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें ठेकमा ब्लॉक के अवदह,छतरपुर,बरसवा,बेलाखास,रसूलपुर बाजबहादुर,पल्हना ब्लॉक के जच्चा बच्चा केंद्र भोजपुर, हैबतपुर डुभाव,आदि केंद्रो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण कर मतदान केंद्रों पर आधारभूत संरचना जैसे पानी बिजली रैंप शौचालय फर्नीचर पेयजल बाउंड्री वाल आदि का निरीक्षण किया गया इस दौरान एडीओ पंचायत लेखपाल ग्राम पंचायत अधिकारी मौजूद रहे निरीक्षण के दौरान जो कमियां पाइए उसे सही करने हतू संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया।























































Leave a comment