Latest News / ताज़ातरीन खबरें
बसपा नेता कुर्बान आजमी ने सोशल मीडिया पर सपा में शामिल होने की चल रही खबर का किया खंडन
आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र निवासी जिला पंचायत क्षेत्र चांदपट्टी से पूर्व में रहे जिला पंचायत सदस्य कुर्बान आजमी का कुछ दिन पूर्व सपा में शामिल होने की खबर सोशल मीडिया पर चल रही थी । जिसका उन्होंने खंडन किया है । कुर्बान आजमी बंजारा ने बताया कि सोशल मीडिया पर मेरा एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसका मै खंडन करता हूं । उन्होंने बताया कि मेरे दरवाजे पर सपा के अबू हाशमी साहब आए थे उनका हम सम्मान करते हुए सपा में जिंदाबाद के नारे लगाए थे आज मेरे द्वारा यह खंडन किया जाता है कि हम बसपा के नेता हैं और बसपा में ही गुड्डू जमाली के साथ हैं हम तन मन धन से शाह आलम उस गुड्डू जमाली को जिताने का काम करेंगे।



























































Leave a comment