युवक का पेड़ से लटकता मिला शव , फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य , जांच में जुटी निज़ामाबाद पुलिस
फरिहा, आजमगढ़ ।निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा स्थित उमा का पूरा गांव में गुरुवार को एक 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अनिकेश पुत्र धर्मराज, उम्र लगभग 17 वर्ष, के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही निजामाबाद थाना अध्यक्ष राकेशकुमारसिंह और फ़रिहा पुलिस चौकी प्रभारी चित्रांशु मिश्रा, फॉरेंसिक टीम और आईपीएस सीओ सदर ईश्वर लाल गुर्जर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
ग्रामीणों के अनुसार, अनिकेश का शव घर के सामने स्थित नीम के पेड़ पर गमछे के सहारे लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि गांव की एक महिला की नजर सबसे पहले शव पर पड़ी। इसके बाद घटना की जानकारी गांव में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
किशोर की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर गांव में शोक और तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।
फिलहाल किशोर की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।





















































Leave a comment