दीदारगंज थानाध्याक्ष के द्वारा लक्ष्मी पूजा हेतु शांति समिति की ली गई बैठक
दीदारगंज -आजमगढ़।स्थानीय थाना दीदारगंज में गुरुवार को आगामी पर्व लक्ष्मी पूजा को शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने हेतु क्षेत्रीय सम्भ्रांत जनों की एक बैठक थाना परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें लक्ष्मी पूजा कमेटियों के सदस्यों को प्रभारी द्वारा यह हिदायत दी गई कि मूर्ति को विद्युत तारों के नीचे न स्थापित करें पंडाल में बालू तथा पर्याप्त मात्रा में पानी रखें लक्ष्मी पूजा को सौहार्द पूर्ण वातावरण में भाई चारे के साथ मनाएं अगर किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राम स्वारथ राजभर, प्रवीण यादव, अजय कांत यादव, अब्दुल्ला,रोशन , आनंद कुमार, राजेन्द्र प्रजापति,बबलू प्रजापति, रितेश,विद्या सागर,अतुल यादव आदि उपस्थित थे।





















































Leave a comment