रेलवे द्वारा मऊ जंक्शन सहित विभिन्न स्टेशनों पर भोजन की बर्बादी को लेकर किया गया जागरूक
मऊ।वाराणसी।वाराणसी मंडल में सतत खाद्य प्रणालियों को अपनाने के प्रति जागरूकता के तहत रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में 01 से 07 नवम्बर, 2026 तक ‘सतत स्वस्थ जीवनशैली सप्ताह’ मनाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज ‘सतत खाद्य प्रणालियों को अपनाएं’ विषय पर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुश्री प्रशस्ति श्रीवास्तव के नेतृत्व में छपरा, बलिया, वाराणसी सिटी, प्रयागराज रामबाग, सीवान, भटनी, मऊ, गाजीपुर सिटी, आजमगढ़ एवं बनारस सहित विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों, खानपान विक्रेताओं एवं रेल कर्मचारियों को भोजन की बर्बादी रोकने तथा खाद्य पदार्थों का विवेकपूर्ण उपयोग करने के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान यात्रियों को आवश्यकता के अनुसार भोजन लेने एवं उसे व्यर्थ न छोड़ने की अपील की गई। वहीं, खानपान विक्रेताओं को मांग के अनुरूप खाद्य सामग्री तैयार करने, उचित भंडारण एवं खाद्य अपशिष्ट का समुचित निस्तारण करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर बताया गया कि भोजन की बर्बादी रोकना प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वाराणसी मंडल द्वारा इस सप्ताह के अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रेल यात्रियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण तथा प्रकृति के अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उक्त जानकारी महेश गुप्ता
जनसम्पर्क अधिकारी,वाराणसी ने दी।


























































Leave a comment