भाटपार रानी में मिठाई के गोदाम पर छापेमारी । एसडीएम के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने की जांच, नमूने लेकर जांच जांच में भेजे
देवरिया । त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को उपजिलाधिकारी भाटपार रानी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने भाटपार रानी बाजार में मिठाई की दुकान के गोदाम पर औचक छापेमारी की। इस दौरान उपजिलाधिकारी स्वयं मौके पर मौजूद रहे। टीम ने गोदाम में रखी मिठाइयों की गुणवत्ता, साफ-सफाई एवं उनकी वैधता की जांच की।
जांच के दौरान गोदाम में लगभग 10 से 15 किलोग्राम खराब एवं दुर्गंधयुक्त मिठाई मिली। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर उक्त मिठाई को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। वहीं, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मिठाई के नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे।
इसी क्रम में उपजिलाधिकारी भाटपार रानी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा चिवड़ा गली स्थित शैलेश स्वीट हाउस के विंध्यवासिनी गली स्थित गोदाम पर छापेमारी की गई।
जांच के दौरान गोदाम में रखी लगभग 10 से 12 किलोग्राम खराब एवं दुर्गंधयुक्त मिठाई पाई गई, जिसे उपजिलाधिकारी के निर्देश पर मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा मिठाई के नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए।
उपजिलाधिकारी ने मिठाई विक्रेताओं को चेतावनी दी कि त्योहारों के दौरान मिलावटी एवं खराब मिठाइयों की बिक्री करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनस्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जांच अभियान जारी रहेगा।

























































Leave a comment