Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पुरानी बैसाखी देखकर डीएम ने लिया संज्ञान, तत्काल उपलब्ध कराई नई बैसाखी

 देवरिया जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी का संवेदनशील एवं मानवीय पक्ष एक बार फिर जनता दर्शन के दौरान देखने को मिला। पथरदेवा बाजार निवासी रामबली यादव अपनी पत्नी के साथ समस्याएं लेकर जिलाधिकारी के समक्ष पहुंचे। इस दौरान जिलाधिकारी की नजर उनकी पुरानी बैसाखी पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल नई बैसाखी उपलब्ध कराने की पहल की। उन्होंने जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को फोन कर बैसाखी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
        जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में तत्काल बैसाखी की उपलब्धता सुनिश्चित की गई और जिलाधिकारी ने स्वयं फरियादी रामबली यादव को बैसाखी सौंपी। इस मानवीय पहल से भावुक हुए रामबली यादव ने जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन की इस पहल से उन्हें नई बैसाखी मिली है, जिससे अब उन्हें आने-जाने में काफी सुविधा होगी। जिलाधिकारी की इस पहल की वहां उपस्थित लोगों ने भी सराहना की।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh