Crime News / आपराधिक ख़बरे

अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने सफाई कर्मी की सोने की चेन छीनी,हुए फरार

बिलरियागंज/आजमगढ़ । जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला सफाई कर्मी की सोने की चेन छीनकर हुए फरार जीयनपुर पुलिस और एसओजी की टीम सीसी फुटेज के जांच में जुटी।मंगलवार दोपहर करीब एक बजे आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर जमसर गांव के सामने तरौका ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मी भानमती देवी अपने बेटे और बेटी के साथ इलाज कराने के लिए आजमगढ़ जा रही थी कि पिछे एक बाइक पर सवार दो युवक ने बाइक सटाकर सफाई कर्मचारी भानमती से चैन छीन ली वहीं सूचना मिलने पर लाटघाट चौकी इंचार्ज जाफर खान और जीयनपुर कोतवाल संजय सिंह और क्षेत्राधिकारी सगड़ी देशराज सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
मोहम्मदपुर,लाटघाट निवासी भानमती देवी अपने बेटे और बेटी के साथ बाइक से दवा लेने आजमगढ़ जा रही थीं कि लाटघाट से करीब दो किलो मीटर आगे जीयनपुर मार्ग पर जमसर गांव के सामने पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उन्हें धक्का दिया और गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए इस दौरान भानमती बाइक से गिर पड़ी जिसमें उसको चोट आई वहीं। घटना की जानकारी मिलने पर जीयनपुर थानाध्यक्ष संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। बदमाशों की पहचान और तलाश के लिए पुलिस आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं, एसओजी टीम को भी जांच में लगाया गया है। वहीं देर शाम तक पुलिस बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी रही।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh