BREAKING AZAMGARH: मेले में विवाद सुलझाना पड़ा भारी! बीच-बचाव करने वाले निखिल को गोली मारने का आरोपी शरद यादव गिरफ्तार
•आजमगढ़: मेले में बीच-बचाव करने पर युवक को मारी थी गोली, आरोपी शरद यादव गिरफ्तार
आजमगढ़। थाना कोतवाली क्षेत्र में मेले के दौरान हुए विवाद में बीच-बचाव करना एक युवक को भारी पड़ गया। गाली-गलौज के विवाद में हस्तक्षेप करने वाले 18 वर्षीय निखिल को गोली मारने के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त शरद यादव (28 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, ककरहटा निवासी इन्द्रदेव यादव ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि 27 अक्टूबर 2026 को उनका पुत्र निखिल मेले में गया था। वहां सौरभ और अजीत के बीच गाली-गलौज हो रही थी। इस दौरान निखिल ने दोनों के बीच बीच-बचाव करने का प्रयास किया।
आरोप है कि इसी बात को लेकर रंजिश में सौरभ ने निखिल को फोन करके बुलाया और वहां से जाते समय उस पर गोली चला दी। गोली निखिल की जांघ में लगी, जिससे वह घायल हो गया।
इस मामले में थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 560/2026 धारा 109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले में कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी बलरामपुर मिथिलेश प्रजापति ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर मोजरापुर से सुबह करीब 9:30 बजे वांछित अभियुक्त शरद यादव को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शरद यादव (28 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय वीरेन्द्र यादव निवासी मनचोभा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
GGS NEWS 24 | आजमगढ़





















































Leave a comment