Latest News / ताज़ातरीन खबरें

महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल तेज! तहबरपुर में DM रविन्द्र कुमार ने किया PIC प्रेरणा स्वरोजगार कार्यक्रम का शुभारंभ

आजमगढ़: तहबरपुर में PIC प्रेरणा स्वरोजगार कार्यक्रम का शुभारंभ, DM ने लाभार्थियों को किया प्रेरित

आजमगढ़। महिलाओं, युवाओं और बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन की पहल जारी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने तहबरपुर ब्लॉक में PIC प्रेरणा स्वरोजगार से संबंधित कार्यक्रम का फीता काटकर उद्घाटन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक परिवार का कम से कम एक सदस्य स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बने। PIC प्रेरणा योजना के माध्यम से महिलाओं, युवाओं और बेरोजगारों को प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

इस दौरान जिलाधिकारी ने लाभार्थियों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने स्वरोजगार से जुड़े विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख, खंड विकास अधिकारी (BDO) तहबरपुर, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं मौजूद रहीं।

जिलाधिकारी ने स्वरोजगार को आत्मनिर्भरता का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उठाकर अपने आर्थिक विकास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

GGS NEWS 24 | आजमगढ़


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh