अम्बारी के सरस्वती राधाकृष्ण इंटर कॉलेज में पांच दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का आयोजन, विद्यार्थियों को सिखाए गए अनुशासन और सेवा के गुर
माहुल /अम्बारी आजमगढ़। सरस्वती राधाकृष्ण इंटर कॉलेज, अम्बारी में 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक पांच दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का आयोजन किया गया था। आज शिविर के माध्यम से
भेड़िया हनुमान जी मन्दिर पर छात्र छात्राओं द्वारा कैम्प लगा कर साफ सफाई कर विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मनिर्भरता, सामूहिक सहयोग, सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य रामजतन यादव की उपस्थिति रही। शिविर के संचालन एवं शैक्षणिक मार्गदर्शन में वरिष्ठ प्रवक्ता कमलेश यादव (आचार्य), प्रवक्ता राम अचल यादव (आचार्य), सहायक अध्यापिका मीरा यादव ,प्रिन्शी यादव सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की सहभागिता रही।
इस अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के जिला संगठन आजमगढ़ से जुड़े प्रतिनिधियों की भी उपस्थिति दर्ज की गई। कार्यक्रम में वेद प्रकाश पाठक (HWB) सहित स्काउट मास्टर एवं अन्य सहयोगियों ने अपनी भूमिका निभाई।
स्काउट-गाइड गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सेवा, सहयोग, समयबद्धता और विपरीत परिस्थितियों में धैर्यपूर्वक कार्य करने की क्षमता विकसित करना है। ऐसे प्रशिक्षण शिविर बच्चों को किताबी शिक्षा के साथ व्यावहारिक जीवन के महत्वपूर्ण गुण भी सिखाते हैं।
विद्यालय परिवार की सहभागिता से आयोजित इस शिविर को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनाने और समाज के प्रति उनके कर्तव्यों का बोध कराने में सहायक होते हैं।
























































Leave a comment