Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अधिवक्ता की हत्या के विरोध में न्यायिक कार्यों से विरत रहे अधिवक्ता, सौंपा ज्ञापन

देवरिया। भाटपार रानी तहसील के अधिवक्ता मंगलवार को कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की निर्मम हत्या के विरोध में आंदोलित हो गए।उन्होंने संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय की अध्यक्षता में बैठक कर घटना की कड़ी शब्दों में निंदा किए। अंत में उन्होंने  सर्वसम्मत से न्यायिक  कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
  ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने, पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा 10 लख रुपए देने तथा प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के गारंटी की मांग की है। इस दौरान विवेक कुमार श्रीवास्तव, ओमप्रकाश प्रजापति, देवानंद मिश्रा,चंद्रशेखर सिंह, संजय गिरी, रामाधार यादव, अशोक चौबे,अरुण कुमार पांडेय, देवता मुनि तिवारी,राजू सिंह सहित समस्त अधिवक्ता मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh