Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पीड़ित परिवार ने जमीन पर कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ तहसील परिसर में दिया धरना

देवरिया। रूद्रपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा सेमरौना की रहने वाली कमलावती देवी पत्नी अच्छे लाल अपने जमीन पर कब्जे को लेकर अपनी आवाज बुलंद करते हुए एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक के माध्यम से कार्यवाही न होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी गहिला दुधैला स्थित जमीन को प्रॉपर्टी डीलर अकील खान वह हसनैन अली व मोहर्रम अली द्वारा मेरी बाउंड्री में घुसकर सामान चोरी कर लिया गया है और बाउंड्री वॉल को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि उक्त जमीन की पैमाइश नायब तहसीलदार और राजस्व की टीम फोर्स के साथ कर चुकी है। 
   कमलावती देवी ने मांग किया है कि प्रकरण की जांच कर कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए और मेरी जमीन पर कब्जा करने के प्रयास करने वालों के विरुद्ध उचित कार्यवाही की जाए।
  धरना देने वालों में अधिवक्ता बीना शर्मा, अच्छेलाल सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh