पुरानी पेंशन बहाली एवं शिक्षकों की अन्य मांगों को लेकर शिक्षकों ने किया विरोध प्रदर्शन
देवरिया।उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (FUPUCTA) के प्रदेशव्यापी आंदोलन के समर्थन में बी आर डी बी डी पीजी कॉलेज आश्रम बरहज देवरिया के शिक्षकों ने मंगलवार को अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर शिक्षकों ने काली पट्टी धारण कर नियमित शिक्षण कार्य किया और पुरानी पेंशन योजना की बहाली सहित शिक्षक हितों से जुड़ी अन्य मांगों के शीघ्र समाधान की मांग उठाई।
महाविद्यालय शिक्षक संघ के नेतृत्व में शिक्षकों ने एकजुटता प्रदर्शित करते हुए महासंघ के आंदोलन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। शिक्षकों का कहना था कि लंबे समय से लंबित मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई न होने से शिक्षक समुदाय में असंतोष है। विशेष रूप से पुरानी पेंशन योजना की बहाली, शिक्षक सेवा संबंधी समस्याओं का समाधान तथा अन्य लंबित मांगों पर शासन एवं संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से विचार करना चाहिए।
इस अवसर पर फुपुक्टा प्रतिनिधि डॉ वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि शिक्षकों की जायज मांगों का समयबद्ध निस्तारण आवश्यक है। शिक्षक समाज शिक्षा व्यवस्था की आधारशिला है और उनकी सेवा संबंधी समस्याओं का समाधान संस्थागत एवं शैक्षिक हितों के लिए भी महत्वपूर्ण है।
आज दूसरे दिन भी काली पट्टी धारण कर शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते हुए स्पष्ट किया कि शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए सामूहिक एकजुटता और लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाना आवश्यक है। महाविद्यालय के शिक्षकों ने FUPUCTA के प्रदेशव्यापी आंदोलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर प्रोफेसर दर्शन श्रीवास्तव प्रोफेसर सूरज प्रकाश गुप्त प्रोफेसर विनीत पांडे डॉ वेद प्रकाश सिंह डॉक्टर मंजू यादव डॉ अजय बहादुर डॉक्टर सज्जन गुप्ता डॉक्टर सुनील श्रीवास्तव डॉक्टर शैलेंद्र सिंह डॉ अजय बहादुर डॉक्टर प्रभु कुमार डॉक्टर बृजेश सहित समस्त शिक्षक गण मौजूद रहे।

























































Leave a comment