Accidental News / दुर्घटना की खबरें

ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर कार चालक सहित दो घायल ट्रामा सेंटर रेफर


रामपुर थाना क्षेत्र के जौनपुर मिर्जापुर मार्ग ग्राम गंधौना गढ़ई पुल के पास ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर जिससे कार चालक व उसमे बैठा एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया

ग्रामीणों की मदद से रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सको ने बेहतर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया

प्राप्त जानकारी के अनुसार सायकाल लगभग 5:00बजे कार चालक पंकज शर्मा पुत्र बाबू लाल शर्मा निवासी दमोह गुजरात कार में बैठा दीपक सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी खपड़हा थाना सिकरारा भदोही से जौनपुर की तरफ जा रहे थे

कि अचानक कार को घुमा कर भदोही की तरफ घूम गए कि भदोही से आ रही ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी जिससे कार के परखच्चे उड़ गए

कार सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर पर लाया जहां पर चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया ।सूचना पर पहुची पुलिस ट्रक व कार को कब्जे में ले लिया


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh