Accidental News / दुर्घटना की खबरें

परीक्षा देने जा रहा छात्र सडक हादसे मे घायल

करंजाकला जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना मोड के समीप बाइक से साइड लगने पर एक 15 वर्ष छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया ग्रामीणों की मदद से निजी चिकित्सक के पास ले जाकर कराया गया उपचार, 

जानकारी के अनुसार भाकुरा गांव के उदय प्रताप सिंह का 15 वर्षीय पुत्र अभिनव सिंह सिद्धिकपुर मे स्थित मां दुर्गा जी सिनीयर सेकेंडरी इंटरमीडिएट स्कूल में शनिवार सुबह बाइक से परीक्षा देने जा रहा था। जैसे ही वह पतहना मोड़ के समीप पहुंचा तभी सामने से आ रहे एक बाइक  ने साइड मार दि और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक से गिरते देख आसपास के लोग एकत्रित हो गए हैं और निजी चिकित्सक के पास उपचार करवाकर घटना को लेकर परिजनों को जानकारी दी मौके पर परिजनों ने पहुंचकर अभिनव को सुरक्षित घर ले गए।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh