Accidental News / दुर्घटना की खबरें

भूसा लदी ट्राली के चपेट में आई महिला,हालत गंभीर मौके का फायदा उठाकर ट्रैक्टर चालक हुआ फरार,सूचना पर पहुची पुलिस छानबीन मे जुटी


करंजाकला जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मंगदपुर गांव में 55 वर्षीय महिला भूसा लदी ट्राली की चपेट में आने से गंभीर रूप हुई घायल, परिजनों ने इलाज के लिए निजी वाहन से पहुंचे जिला अस्पताल, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी, 

जानकारी के अनुसार मंगदपुर गांव के निवासी इंद्रसेन सिंह के 55 वर्षीय पत्नी गीता सिंह मंगलवार दोपहर घर के समीप पूजा कर रही थी इसी दौरान घर के सामने एक ट्रैक्टर की ट्राली में भूसा लादी जा रही थी इसी दौरान ट्रैक्टर पीछे की ओर आ गया, जिसमें 55 वर्ष थी गीता सिंह दब गई घटना को देखते ही ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया जैसे ही इसकी जानकारी परिजनों को हुई थी आनन-फानन में परिजनों मौके पर पहुंची इसी तरीके से गीता को बाहर निकाला, और आनन-फानन में इलाज के लिए निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने गीता की हालत गंभीर बताई है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को लेकर छानबीन कर रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh