दो बसों के आमने सामने भीषण टक्कर मची अफरा तफरी मौके पर कई लोगो की हुई मौत तो कई लोग गंभीर रूप से घायल
मऊ । रतनपुरा के निकट दो बसों के आमने सामने भीषण टक्कर मची अफरा तफरी मौके पर कई लोगो की हुई मौत तो कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए।
जानकारी के अनुसार मऊ बलिया राजमार्ग पर दो निजी बसों की जोरदार टक्कर हुई है जिसमे से एक सवारी बस जो मऊ से खेजूरी को जाने वाली और दूसरा स्कूली बस जो निर्वाचन कार्य के लिए कही जा रहा था।बता दे की यह भीषण घटना रतनपुरा ब्लॉक स्थित धर्मागतपुर के समीप हुआ है।दोनो बसों की सामने से टक्कर इतनी जोरदार हुई की मौके पर करीब चार लोगो की मौत हो गई तो वही करीब आधा दर्जन सवारी गंभीर रूप से घायल भी हुए है।मृतकों मे नाजिमनिवासी सवरा ,राजू तिवारी बलिया,अनिल कुमार सिपाही निवासी गाजीपुर,सदानंद राजभर निवासी सराय भारती का नाम प्रकाश में आया है।मिली जानकारी के अनुसार घायलों में पूजा सिंह निवासी कंसो,ललन सिंह कटियारी,पवन कुमार सिंह निवासी पटना,विजयशंकर सिंह निवासी देवस्थली सवरा,चालक श्यामदेव निवासी सवरा आदि शामिल है।जिन्हे प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वस्थ केंद्र जोगापुर ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।





















































Leave a comment