Accidental News / दुर्घटना की खबरें

बोलेरो और नीलगाय में हुई जोरदार टक्कर चालक की हालत गंभीर

 

करंजाकला जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोइरीडीहा बाजार के पास बोलेरो और नीलगाय में जोरदार टक्कर हो गई टक्कर इतनी भयानक थी की बोलेरो खंदक में जा पलटी, बोलेरो चालक की हालत गंभीर  

जानकारी के अनुसार अकमल 40 वर्ष पुत्र जप्पु निवासी बडऊर अपने निजी गाड़ी बोलेरो से सवारी लादकर जिला अस्पताल में भर्ती किसी करीबी को देखने जा रहे थे। जब वह कोरिडीहा बाजार के समीप पहुंचे ही थे कि सड़क के बीचो बीच अचानक नीलगाय आ गई और दोनों में जोरदार टक्कर हो गई टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो सीधा खंदक में जा गिरी, टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए और मदद के लिए दौड़ पड़े, चालक की हालत बिगड़ते देख लोगों ने इसकी सूचना अकमल के परिवार वालों को दी और आनन-फानन में निजी गाड़ी की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान बताया कि अकमल की हालत नाजुक बनी हुई है। आपको बता दें कि बोलेरो में बैठे सवारी भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिसमें महेंद्र यादव 45 वर्ष, निर्मला 35 वर्ष तथा 21 वर्षीय विशाल गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh