Accidental News / दुर्घटना की खबरें

सड़क हादसो में दो लोगो की मौत


जौनपुर। मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। उसका उपचार चल रहा है। हालत खतरे से बाहर है। 
 शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के छताईकला निवासी 24 वर्षीय अनंत मिश्रा पुत्र राम सरन मिश्रा बुलेट से विजेथुआ महावीर दर्शन को गए थे। एक अन्य वाहन से साथ में उनकी भाभी सौम्या पत्नी आशीष मिश्रा व देव पांडेय निवासी रामनगर आदि गए हुए थे। दर्शन-पूजन कर लौटते शाम करीब चार बजे सरपतहां थाना क्षेत्र के सराय मोहिउद्दीनपुर बाजार में पेट्रोल पंप के पास बोलेरो को ओवरटेक करते समय लखनऊ से शाहगंज की तरफ जा रही रोडवेज बस से टक्कर हो गई। अनंत मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई।
जेब में मिले आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त हुई। अनंत मुंबई में रहकर पढ़ाई के साथ ही नौकरी भी करता था। वहां से हाल ही में लौटा था। पुलिस ने शाहगंज रोडवेज डिपो पहुंचकर बस व चालक को पकड़ लिया। 
 सुजानगंज थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव निवासी राकेश यादव का 18 वर्षीय पुत्र प्रिस यादव अपने मित्र 20 वर्षीय आनंद सिंह निवासी गांव रामनगर के साथ स्कूटी से गौरी शंकर धाम सुजानगंज दर्शन करने गया था। लौटते समय मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर (गुलरा) गांव में अनियंत्रित होकर स्कूटी समेत दोनों नहर में गिर गए। गांव वालों ने घायल आनंद को निकाल लिया। गहरे पानी में डूब गए प्रिस को बड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। दोनों को सीएचसी मछलीशहर ले जाया गया। डाक्टरों ने प्रिस को मृत घोषित कर दिया। आनंद का इलाज चल रहा है। मृत प्रिस दो भाइयों में छोटा था।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh