Accidental News / दुर्घटना की खबरें
ट्रक की चपेट में आने से स्कूल जारही साइकिल सवार छात्रा की मौत
जौनपुर : वाराणसी जिले के कपसेठी थाना क्षेत्र के सिसवां (अनेई) गांव की 18 वर्षीया दिशा मिश्रा पुत्री चंद्र भूषण मिश्रा सुरेरी (जौनपुर) थाना क्षेत्र के हनुमंत इंटर कालेज में दसवीं कक्षा में पढ़ती थी।
सुबह वह घर से साइकिल से स्कूल जा रही थी। कमरुद्दीनपुर बाजार के पास वाराणसी की तरफ से आ रहे गैस लदे ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसके घर वालों को सूचना देकर उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने देखते ही छात्रा को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने ट्रक व चालक को पकड़ लिया है। थानाध्यक्ष राज नारायण चौरसिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
























































Leave a comment