Accidental News / दुर्घटना की खबरें
बोलेरो की टक्कर में बाइक सवार भतीजी की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायल
आजमगढ़ शहर के समीप बेलइसा ओवर ब्रिज के पास बोलेरो की टक्कर में बाइक सवार किशोर की मौत हो गई जबकि बाइक चला रहे उसके चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव निवासी ओंकार गोंड 16 वर्षीय अपने चाचा छविनाथ के साथ रानी की सराय थाना के रोवा गांव अपनी रिश्तेदारी में गया था। रात में दोनों करीब 10 बजे वापस लौट रहे थे कि बेलइसा के पास बोलेरो की चपेट में उनकी बाइक आ गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सिधारी थाना पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर दोनों को जिला अस्पताल ले गई। जहां से दोनों को रेफर कर दिया। प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां देर रात ओंकार की मौत हो गई।

























































Leave a comment