Accidental News / दुर्घटना की खबरें

अलग अलग जगहों पर सड़क हादसे में बाईक सवारों की दर्दनाक मौत

आजमगढ़ रानी की सराय कस्बा के रुदरी मोढ़ के समीप रविवार की शाम ट्रक के चपेट मे आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद भाग रहे ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। जबकि फरार ट्रक चालक की पुलिस तलाश कर रही है,निज़ामाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अग्सरा मुस्तफाबाद निवासी मोहज़्ज़बपुर कुजयरी के बगल के थे 45 वर्षीय मिठाईलाल यादव पुत्र जीवधन राम यादव अपने रिश्तेदार के साथ दो अलग-अलग बाइक से रविवार को सिधारी थाना क्षेत्र के समेदा स्थित रिश्तेदारी गए थे। वहां से रविवार की शाम लगभग छह बजे बाइक से घर वापस जा रहे थे। जगरनाथ सराय के पास से नेशनल हाइवे से होते हुए जमालपुर के पास से पुनः रुदरी मार्ग पकड़ कर आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर आ गये। रुदरी मोढ़ से मुख्य मार्ग पर घुमे थे कि तभी आजमगढ़ की ओर से आ रहे ट्रक में लगे राड में फंस कर वह पहिये के नीचे आ जाने से कुचल गए हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृत मिठाई लाल के तीन पुत्र है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh