Accidental News / दुर्घटना की खबरें

सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत : दीदारगंज


दीदारगंज-आजमगढ़ : मंगलवार देर शाम लगभग साढ़े सात बजे दीदारगंज थाना क्षेत्र के महमूद पुर गांव निवासी दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गयी गांव निवासी नीरज यादव 28पुत्र स्व0 राम केवल यादव तथा पड़ोसी अभिषेक यादव 18पुत्र उत्तम सिंह यादव,किसी कार्य हेतु स्थानीय बाजार हुब्बी गंज को घर वालों को बताकर अभिषेक यादव की बाईक यमहा एफजेड-एक्स जिसे नीरज यादव चला रहा था बाजार से सायं लगभग साढ़े सात बजे वापस आते समय शाहगंज पल्थी मार्ग पर स्थित आदर्श इंटर कालेज कंधिया फूलपुर के निकट अचानक नीलगाय के आने से टक्कर हो गई और बाइक सड़क किनारे स्थित शीसम के पेड़ से टकरा गई और चालक नीरज यादव की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पीछे बैठे अभिषेक यादव गम्भीर रूप से घायल हो गए आनन फानन में क्षेत्रिय तथा स्वजनों के द्वारा अभिषेक यादव को इलाज हेतु शाहगंज के निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया स्वजन घायल को फूलपुर के एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां वह भी जिलाचिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया घायल को आजमगढ़ ले जाते समय सरायमीर के पास घायल ने दम तोड़ दिया जब कि मौके पर मृत नीरज यादव को लोग घर महमूद पुर ले आए रात में ही दीदारगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने हमराहियो संग गांव में पहुंच कर दोनों शवों को पीएम हेतु कब्जे में लेकर आजमगढ़ भेज दिया मृतक अभिषेक यादव अविवाहित था जो ड्राइविंग का कार्य करता था तीन भाईयों में तीसरे स्थान पर था पिता उत्तम सिंह यादव मां सुनीता तथा स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है,नीरज यादव भी ड्राइविंग का कार्य करता था तथा अपने मां एवम बाप का इकलौता पुत्र था पत्नी रूची यादव मां क्षमा यादव एवम स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है नीरज तीन बच्चों का पिता था पुत्री आर्या 9,पुत्र सक्षम यादव 6तथा पुत्री रिद्धी 3वर्ष हैं पूरे गांव में मातम है तथा सन्नाटा पसरा हुआ है गांव में कई घरों में चूल्हे नहीं जले.


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh