Accidental News / दुर्घटना की खबरें
राष्ट्रीय पक्षी का ग्रामीणों ने तिरंगे में लपेट कर किया अन्तिम संस्कार
आजमगढ़ / पवई थाना क्षेत्र के रामापुर गाँव में राष्ट्रीय पक्षी मोर को गाँव के कुछ आवारा कुत्तों ने दौड़ा कर पकड़ लिये और घायल कर दिए। गाँव के ही रहने वाले मनोज कुमार पाण्डेय ने कुत्तों को भगा कर घायल पक्षी को उठाकर अपने घर ले आये। सूचना पाते ही वन विभाग के वन दरोगा विक्रम मौर्य मौके पर पहुँचे मौर्या ने पशु चिकित्साधिकरी पवई को तत्काल सूचना दिये । चिकित्साधिकारी ने अपने किसी सहायक डाक्टर को भेजा परन्तु राष्ट्रीय पक्षी मोर बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान दम तोड़ दिया । उसके बाद गाँव कुछ लोगों के सामने उसको सम्मान के साथ तिरंगे में लपेटा गया और वन दरोगा के सामने ही उस राष्ट्रीय मोर को मिट्टी में दफन कर दिया गया।

























































Leave a comment