Accidental News / दुर्घटना की खबरें

बाइक सवार महिला को डंफर ने कुचला बेटे के साथ आ रही थी आजमगढ़, ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा

आजमगढ़। आज शुक्रवार करीब पौने दस बजे को रानी की सराय थाना क्षेत्र के जगरनाथ सराय के पास हाईवे पर बाइक सवार महिला को डंफर ने कुचल दिया। इस दुर्घटना में उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। बाइक चला रहा मृतका का पुत्र दूर छटक गया। वह बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
जानकारी के अनुसार गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो गांव निवासी भानुमति देवी पत्नी झुराली सिंह आज सुबह करीब पौने दस बजे अपने बेटे अखिलेश सिंह के साथ घर से बाइक पर सवार होकर आजमगढ़ के लिए निकली। आजमगढ़-वाराणसी मार्ग मार्ग पर जगरनाथ सराय के पास ओवरटेक करने पर बाइक डंफर की चपेट में आ गयी। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठी महिला गिरकर डंफर के पहिये के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। बाइक चला रहा दूर छटक गया। सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से हाईवे पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने डंफर को हिरासत में ले लिया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh