Accidental News / दुर्घटना की खबरें

नशे में धुत कार चालक ने पांच को रौंदा, दो की मौत, तीन घायल, बाजार में भगदड़

बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बंशीबाजार चट्टी पर शुक्रवार देर शाम नशे में धुत वाहन चालक ने सिकंदरपुर बेल्थरारोड़ मार्ग पर सड़क पर पांच लोगों को रौंदते हुए विपरीत विपरीत दिशा से आ रहे बोरवेल मशीन लेकर जा रहा ट्रैक्टर में टक्कर मार दिया। जिसमें से अस्पताल ले जाते समय दो लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे के दौरान क्षेत्र में हड़कंप मच गया और अनियंत्रित दौड़ती भागती कार को देखकर बाजार में कुछ देर तक भगदड़ की हालत हो गई। इसकी वजह से क्षेत्र में जानकारी होने के बाद लोग हादसा स्‍थल पर पहुंचे और हादसे में घायलों को अस्‍पताल भेजने की व्‍यवस्‍था की। 
          बलिया के बंशीबाजार चट्टी पर जमालपुर गांव निवासी चंद्रप्रकाश सिंह उर्फ चांदसी डॉक्टर अपने साथी  मदन सिंह निवासी जमालपुर के साथ बंशीबाजार से बाजार करके घर जा रहे थे कि अचानक तेज गति से आ रही अनियंत्रित कार ने इन दोनों लोगों को बुरी तरह से टक्‍कर मार दी। वहीं उनके पीछे झोरीडीह गांव निवासी प्रेम पासवान, मंटू शर्मा निवासी हडसर, इंद्रजीत राजभर निवासी डुहां को टक्कर मार दी। हादसे के बाद पूरे इससे पूरे बाजार में अफरा तफरी मच गई। लोग हादसे के दौरान जान बचाने के लिए भागते दौड़ते नजर आने लगे। 
       हादसे की जानकारी होने के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान चंद्रभान और मदन सिंह की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया गया कि कार का चालक शराब के नशे में धुत था और टक्कर होने के बाद अपनी कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। 
       घटना की सूचना पर निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने कार को अपने कब्जे में ले लिया। इस बाबत बताया कि जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh