Accidental News / दुर्घटना की खबरें

एक्सप्रेस वे पर पलटा कैदी वाहन पेशी के लिए लाया जा रहा था कैदी

आजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पेशी के लिए कैदी का लेकर आ रहा वाहन पलट गया। जिसमें वाहन चालक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि पवई थाना अंतर्गत मिल्कीपुर गांव के पास पेशी के लिए कैदी का लेकर आ रहा वाहन बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में कैदी वाहन चालक घायल हो गया। जबकि वाहन में सवार कैदी व दो सिपाही बाल-बाल बच गए। कैदी को पवई थाना पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है।
सुल्तानपुर जिला कारागार में बंद एक कैदी को लेकर जेल का वाहन आजमगढ़ न्यायालय पेशी पर आ रहा था। कैदी वाहन पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पवई थाना अंतर्गत मिल्कीपुर गांव के पास पहुंच ही था कि बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में कैदी वाहन का चालक नीरज कुमार (42) निवासी जिला रायबरेली घायल हो गए। उनके बाएं कान के पास चोट आयी है। वहीं वाहन में सवार कैदी व दो सिपाही बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही पवई थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और सुल्तानपुर जेल से आजमगढ़ न्यायालय पेशी पर जा रहे कैदी को अपनी कस्टडी में ले लिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh