दो आटोरिक्शा टकराए, एक चालक की मौत, दूसरा घायल
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के शाहगढ़-मुबारकपुर मार्ग पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के समीप बुधवार को दो आटोरिक्शा की आमने सामने हुई टक्कर में एक आटो चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
हादसे में मृत आटो चालक सत्यव्रत सिंह 45 वर्ष मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना अंतर्गत सरौंदा गांव का निवासी था। मृतक के दो नाबालिग पुत्र हैप्पी व गिप्पी बताए गए हैं। दुर्घटना में पति के मौत की जानकारी के बाद मृतक की पत्नी रीना सिंह का बुरा हाल है। मृतक आटोरिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दूसरा चालक मोबिन 25 वर्ष पुत्र बेलाल महाराजगंज का निवासी बताया गया है। गंभीर रूप से घायल मोबीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


























































Leave a comment