ट्रक ने सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से मारी जोरदार टक्कर ,ड्राइवर की मौत,ड्राइवर व क्लीनर गिरफ्तार
आजमगढ़ आजमगढ़ के रानी की सराय थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह ट्रक ने सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। घटना में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल खलासी को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक के शव को ट्रक से किसी तरह बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया
दूसरे ट्रक के चालक और खलासी को हिरासत में ले लिया। ट्रक को कब्जे में लेकर थाने लाया गया है। जानकारी के अनुसार मऊ जिले के अहमहा गांव निवासी बब्बू (36) बिहार से चावल लादकर जबलपुर जा रहा था। वह रानी की सराय थाना के कोटिला और चेकपोस्ट के पास हाईवे के पास पहुंचा ही था कि वहां पहले से खड़े एक अन्य ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी
टक्कर काफी जोरदार थी। घटना में ट्रक चालक बब्बू की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ट्रक में फंसे चालक के शव को किसी तरह से बाहर निकलवाया। इसक बाद शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। जबकि घायल खलासी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।



























































Leave a comment