सरस्वती शिशु मंदिर के अध्यापक का ट्रक के चपेट में आने से दर्दनाक मौत
फूलपुर-आजमगढ़। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फूलपुर देहात निवासी रामाशंकर सिंह पुत्र सरजू सिंह उम्र 65 जो स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर के अध्यापक रह चुके है। जो मंगलवार तीन बजे के करीब बूस्टर डोज लगवाने के लिए घर से निकले थे कि इस बीच कुंवर नदी पुल के पास ट्रक की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेते हुए कोतवाली लाई साथ ही ट्रक सहित चालक को हिरासत में लिये एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। घटना की जानकारी होने पर पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव भी कोतवाली पहुंचे पुलिस कार्यवाही की जानकारी ली तथा परिजनो से भेंट कर अपनी संवेदना प्रकट किये वा हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया ।वही परिवार में मातम छाया हुआ है,चालक और ट्रक दोनो पुलिस के कब्जे में है।






















































Leave a comment