आग का गोला बना ट्रेलर, चालक जिंदा जला बीती रात डिवाइडर से टकराने के बाद हुई घटना
आजमगढ़। रानी की सराय कस्बे के रानी पोखरा गली के समीप गुरुवार की देर रात खाली डंफर हाइवे पर बने डिवाइडर से टकरा गया। इस घटना में ट्रेलर में आग लग गई। आग लगने से ट्रेलर चालक की जलकर मौत हो गई। आग की चपेट में आने से खलासी भी गम्भीर रूप से झुलस गया। आग लगने से हाइवे पर रात मे एक घंटे आवागमन ठप रहा।
लखनऊ का डंफर जो गुरुवार की रात तकरीबन डेढ़ बजे आजमगढ़ की ओर आ रहा था। ट्रेलर खाली था। कस्बे में रानी पोखरागली के पास डिवाइडर से टकराते हुए ट्रेलर पटरी पर पहुंचा ही था कि उसमें आग लग गई। सूचना पा कर फायर बिग्रेड टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने पर अंदर बुरी तरह झुलस गये चालक और खलासी को बाहर निकाला गया। पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा जहां से वाराणसी जाते समय चालक की मौत हो गई।



























































Leave a comment