Accidental News / दुर्घटना की खबरें

फोरलेन बाईपास स्थित फत्तूपुर गांव के पास ट्रक-पिकअप में भिडंत, तीन की मौत

जौनपुर बदलापुर।वाराणसी-लखनऊ फोरलेन हाइवे पर मंगलवार की भोर में लगभग तीन बजे के करीब ट्रक और पिकअप में जोरदार भिड़ंत में तीन लोगों की  मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
रात में एक पिकअप गाड़ी टेम्पो ट्रैवलर को टोचन कर लखनऊ की तरफ जा रही थी जैसे ही वह  फत्तूपुर गांव स्थित जैसवार ढाबे के सामने पहुंची  वैसे ही सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक में जोरदार भिडंत हो गई। जिसमें तीन लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई। जिसमें से टेम्पो ट्रैवलर का चालक जो पिकअप में बैठा था उसकी जेब से मिले डीएल से उसकी पहचान परवेज अख्तर पुत्र आलमगीर निवासी रेवासा थाना सकलडीहा जनपद चंदौली के रुप में हुई। जबकि अन्य दो की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस तीनों शवो को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh