Accidental News / दुर्घटना की खबरें

गाँव मे पसरा मातम-सड़क दुर्घटना में माँ की हालात नाजुक वही बेटे की मौत

फरिहा/मुहम्मदपुर, आजमगढ़ ।गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास  ऑटो ट्रक की टक्कर में ऑटो सवार मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए थे उपचार के दौरान बेटे रमेश की मौत हो गई मां जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है ।
जानकारी के अनुसार गंभीरपुर थाना से 500 मीटर दूरी पर रसूलपुर गांव के पास मोहम्मदपुर बाजार से आने  वालेरास्ते से हाईवे पर चढ़ते ही ऑटोसे वाराणसी के तरफ से आ रहे  डीसीएम ट्रक से टक्कर हो गई जिसमें ऑटो सवार गौरी गांव निवासी रमेश 38 वर्ष पुत्र राजेंद्र और उसकी मां हिरौता देवी 60 वर्ष पत्नी राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर ले गए प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया उपचार के दौरान रमेश पुत्र राजेंद्र की रात लगभग 2:00 बजे मृत्यु हो गई मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया पत्नी किरन का रो रो बुरा हाल मृतक के पास तीन संताने हैं जिसमें बड़ी लड़की  राजनंदनी 10 वर्ष पुत्र नवीन 7 वर्ष और छोटी पुत्री कृति 4 वर्ष है सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh