बेलोरो की चपेट में आने से अधेड़ की मौत,परिवार में छाया कोहराम
निजामाबाद आजमगढ़ : निजामाबाद के घुरीपुर मोड़ पर आज शाम सवा पांच बजे रहमान पुत्र इश्तियाक उम्र 50 वर्ष ग्राम अमिलो चकिया मुबारकपुर मगर वह घुरीपुर ससुराल में रहकर चक्की चला कर परिवार का जीविकोपार्जन चलाते थे रहमान सवा पांच बजे घुरीपुर बेलाल मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे थे कि घुरीपुर मोड़ पर स्थित एक गैरेज में बनने के लिए आई बोलोरो के मैकेनिक जो की गाड़ी बनाना सीख रहा था बोलोरो गाड़ी को रोड पर लेजाकर चेक कर रहा था कि गाड़ी के चपेट में आने से रहमान पुत्र इश्तियाक उम्र 50 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और अरमान पुत्र जुल्कदर ग्राम मिट्ठन पुर उम्र 16 वर्ष बुरी तरह घायल हो गया घटनास्थल पर काफी भीड़ जुट गई घटना की जानकारी होते ही निजामाबाद थाना प्रभारी दिनेश कुमार यादव,उपनिरीक्षक अशोक दत्त त्रिपाठी,उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह सहित काफी संख्या में पुलिस के जवान घटना स्थल पर पहुंचे अत्याधिक भीड़ जुटने की वजह से थाना प्रभारी द्वारा आर पी एफ के जवानों को बुलाकर फ्लैगमार्च करवाना पड़ा थाना प्रभारी द्वारा मृतक के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।मृतक के 7 पुत्र और 2 पुत्रियां है।



























































Leave a comment