ट्रेन की चपेट मे आने से नवयुवक की गई जान
निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा रेलवे स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर पश्चिम आउटर सिग्नल के मक्खनपट्टी गांव के नहर व रेलवे पूल के पास एक अज्ञात लगभग 25 वर्षीय नवयुवक की छत विछत शव रेलवे लाईन के किनारे देखने को मिला मृतक के शव की जानकारी सुबह किसी ग्रामीण द्वारा देखने पर हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी सूचना पाकर मौके पर आजमगढ़ रेलवे पुलिस पहुंच कर निरीक्षण किया तो घटनास्थल आउटर सिग्नल से बाहर पाये जाने पर स्थानीय पुलिस को सुपुर्द करने के लिए घण्टो प्रतिक्षा करती रही, सूचना के लगभग दो घंण्टे बाद निजामाबाद थाना के उपनिरीक्षक शमसाद अली अपने हमराहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक के शव के शिनाख्त मे जुट गये ,मृतक का दाहिना हाथ व पैर कटा हुआ पाया गया तथा मृतक पिंक कलर के पैंट तथा महरुम कलर का शर्ट पहना हुआ था तथा हाथ मे निले व पीले रंग का धागा बंधा हुआ था जानकारी के अनुसार ट्रेन नम्बर (19054 ) मुजफ्फरपुर से सूरत जाने वाली ट्रेन से यह दुर्घटना हुई है पुलिस द्वारा काफी खोजबीन के बाद जब मृतक के शव की शिनाख्त नहीं हुई तो पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजवा दिया वहीं इस क्षेत्र मे अधिकतर ऐसी घटना होने से ग्रामीणों ने घटनास्थल के आसपास के गांवों मे अबैध रूप से बेचे जा रहे नशीली वस्तुओं को जिम्मेदार ठहराया है।खबर लिखे जाने तक मृतक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।



























































Leave a comment